समाजसेवी, कार्यकर्ता- भारतीय जनता पार्टी (सागर म.प्र.)
अध्यक्ष,भारत तिब्बत सहयोग मंच महाकौशल प्रांत

collapse
Home / ब्लॉग / अनिल तिवारी

अनिल तिवारी

2025-05-08  alpesh sharma  103 views

नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बजरिया रजाखेड़ी, मकरोनिया में आज #मुख्यमंत्री_कन्यादान_योजना के अंतर्गत एक भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें 1100 नवयुगल जोड़ों ने वैवाहिक जीवन में प्रवेश किया।

इस पावन अवसर पर मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय डॉ. मोहन यादव जी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री वीडी शर्मा जी ने वर्चुअल माध्यम से जुड़कर वर-वधुओं को आशीर्वाद प्रदान किया एवं उनके सुखमय दांपत्य जीवन की शुभकामनाएँ दीं।

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री माननीय श्री राजेंद्र शुक्ल जी समारोह में प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित रहकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वादित किया।

इस भव्य आयोजन को नरयावली विधायक श्री प्रदीप लारिया जी के मार्गदर्शन एवं सक्रिय सहयोग से प्रभावी रूप दिया गया, जिससे यह समारोह अत्यंत व्यवस्थित एवं गरिमामय बना।

इस अवसर पर अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से:

कैबिनेट मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत जी,
सागर विधायक श्री शैलेन्द्र कुमार जैन जी,
बंडा विधायक श्री वीरेंद्र सिंह लंबरदार जी,
बीना विधायक श्रीमती निर्मला सपरे जी,
जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरा सिंह राजपूत जी,
सागर भाजपा जिला अध्यक्ष पं. श्री श्याम तिवारी जी,
ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्रीमती रानी पटेल जी,
पूर्व जिला अध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया जी, नगर पलिका अध्यक्ष श्री मिहीलाल अहिरवार जी,मंडल अध्यक्ष श्री अंकित तिवारी, राजा रिछारिया, विवेक सक्सेना, बंटी राठौर, शारदा खटीक, जीतू खटीक,बलवंत जी, प्रभु दयाल कुशवाह जी, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री जाहर सिंह जी,पूर्व जिला अध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया जी एवं भाजपा के अनेक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं समर्पित कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

यह आयोजन न केवल सामाजिक समरसता का प्रतीक रहा, बल्कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के माध्यम से बेटियों के सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सशक्त पहल भी सिद्ध हुआ।

सभी नवविवाहित जोड़ों को मंगलमय दांपत्य जीवन की हार्दिक शुभकामनाएँ।

BJP Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav VD Sharma हितानन्द शर्मा Rajendra Shukla Govind Singh Rajput Heera Singh Rajpoot Pradeep Lariya Shalendra Kumar Jain Shyam Tiwari


Share:

Tags: सागर