
आज सागर शिष्य मंडल द्वारा मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री – सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण विभाग मंत्री श्री कैलाश विश्वास सारंग जी को भोपाल स्थित उनके कार्यालय पहुंच कर आगामी भक्तमाल कथा एवं गुरु पूर्णिमा महा महोत्सव 2025(सागर) में कथा श्रवण एवं पधारने हेतु सादर निमंत्रण प्रदान किया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी सागर के जिला अध्यक्ष पं. श्री श्याम तिवारी जी, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया जी, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री जाहर सिंह जी, पं. अनुराग प्यासी जी, श्री शैलेश केशरवानी जी, पं. शिवम दुबे जी, श्री जगन्नाथ गुरैया जी, श्री सुमित यादव जी ससम्मान उपस्थित रहे।